फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे आरक्षियों के 150 पद

Sun, 02 Jun 2019 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से पूर्व सैनिकों के कोटे से पुलिस विभाग में आरक्षियों के 150 पद भरे जाएंगे। इनमें पुलिस विभाग में चालक और सामान्य ड्यूटी के कांस्टेबल शामिल हैं। आचार संहिता हटने के बाद अब सैनिक कल्याण विभाग ने इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग पात्र पूर्व सैनिकों की सूची तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


सूचीबद्ध पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। जल्द विभाग पात्र अभ्यर्थियों के नाम और कॉल लेटर सैनिक कल्याण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करेगा। अभ्यर्थी अपना नाम विभाग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। लोस चुनावों के कारण लगी आचार संहिता के चलते विभाग ने अब इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि, सूबे के पूर्व सैनिक लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू होनेे के बाद अब पूर्व सैनिक खुश हैं। अभी तक सैनिक कल्याण विभाग ने साक्षात्कार की तिथि तय नहीं की है, लेकिन जून अंत तक साक्षात्कार होने की संभावना है। इन 150 पदों में से चालकों के महज आधा दर्जन ही पद हैं।
विज्ञापन


शेष पद सामान्य ड्यूटी के कांस्टेबलों के भरे जाएंगे। उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक कोटे से 150 कांस्टेबलों के पदों को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द कॉल लेटर भेजकर साक्षात्कार की तिथि बता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें