फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हर दिन तैयार हो रहे 15 हजार मास्क: जैन

Wed, 08 Apr 2020 04:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के प्रदेश प्रमुख ललित जैन ने यहां कहा कि कोरोना से बचाव को राष्ट्रीय आजीविका मिशन में लगभग 50 से अधिक स्वयं सहायता समूह की ओर से 15,000 मास्क प्रतिदिन तैयार किए जा रहे हैं। निरंतर बढ़ रही मास्क की मांग को पूरा करने के लिए पूरे प्रदेश में कुल 250 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 2,000 से अधिक महिलाएं इस कार्य को पूरी निष्ठा से कर रही हैं।

विज्ञापन


अभी तक एक लाख मास्क विभिन्न विभागों एवं अन्य संस्थाओं को दिए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वस्तु विनिमय प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग तीन हजार महिला किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जैन ने कहा कि रोज वीडियो कांफ्रेंसिंग से इस संदर्भ में युवा व्यवसायियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें