फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने के पहले सप्ताह में हादसे, अब तक 15 की मौत

Sun, 05 May 2019 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मई माह के पहले ही सप्ताह में लगातार हादसों में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों के चलते हर कोई सहम गया है। दो मई को पधर के घोघरधार में एक महिंद्रा मैक्स सड़क से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 6 लोगों को मौत हो गई थी। वहीं, तीन मई को बलद्वाड़ा के भांबला में एक ट्रैक्टर लुढ़कने से चालक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


4 मई को बग्गी के समीप बीबीएमबी की नहर में एक कार गिर जाने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इसी दिन करसोग में कलनगार के समीप और मैहरन मोड़ पर पिकअप लुढ़क जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।  5 मई रविवार को बागाचनौगी के धवास में सीएम की रैली में जा रही एक आल्टो के लुढ़क जाने से कार में सवार 6 लोगों में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें