फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 15 वन अधिकारी और आठ डीपीआरओ बदले

Mon, 25 Feb 2019 10:57 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 15 वन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में डिप्टी कंजरवेटर पार्वती किरुपसंकर एम को एफटीआई सुंदरनगर में संयुक्त निदेशक लगाया है। इस पद पर तैनात राहुल रोहने को डीसीएफ वन्य जीव शिमला लगाया है। डीसीएफ रिसर्च सुंदरनगर एलसी बंदाना को डीसीएफ कैंपा, डीसीएफ सुंदरनगर सुनीत भारद्वाज को डीसीएफ रोहडू़, डीसीएफ रोहड़ू, सीबी तहसीलदार को डीसीएफ चंबा, डीसीएफ राजगढ़ मृत्युंजय माधव को डीसीएफ चौपाल, डीएफओ किन्नौर एंजेल चौहान को डीएफओ पार्वती लगाया गया है।

विज्ञापन


डीएफओ चौपाल जगवीर सिंह दुल्ता को डीएफओ राजगढ़, डीएफओ वन्यजीव शिमला राजेश कुमार को डीएफओ शिमला शहरी और डीएफओ चंबा संजीव शर्मा को डीएफओ धर्मशाला लगाया है। डीएम एफडब्ल्यूडी सुंदरनगर सुवीना ठाकुर को डीएफ एफडब्ल्यूडी सावड़ा, डीएमएफडब्ल्डी कुल्लू चमन लाल को डीएफओ किन्नौर, अंबरीश शर्मा को डीएम एफडब्ल्यूडी सुंदरनगर, डीएफओ धर्मशाला प्रदीप भारद्वाज को एफटीआई सुंदरनगर में संयुक्त निदेशक और डीपीओ आईडीपी धर्मशाला सुभाष पराशर को डीएफओ सुंदरनगर लगाया गया है। सोमवार को सरकार ने इन सभी अधिकारियों के तबादला आदेश की अधिसूचना भी जारी कर दी।

विज्ञापन

आठ डीपीआरओ बदले

 सरकार ने सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से आठ जिला लोक संपर्क अधिकारियों (डीपीआरओ) की तबादला अधिसूचना जारी की है।

अनिल कुमार गोमा को शिमला से चंबा, हेमंत कुमार को मंडी से हमीरपुर, सचिन संगर को कांगड़ा से मंडी और रविंद्र वर्मा को चंबा से सोलन बदला गया है। विनय शर्मा को हमीरपुर से कांगड़ा, हेमंत कुमार वत्स को सोलन से शिमला, ममता नेगी को किन्नौर से मुख्यालय शिमला और नरेंद्र कुमार को मुख्यालय शिमला कार्यालय से किन्नौर बदला गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें