फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी पर लगा दिए एचपीयू के 121 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के 121 कर्मचारियों की ड्यूटी नगर निगम चुनाव में लगा दी गई है। इनमें परीक्षा विंग से ही 68 कर्मचारी शामिल हैं। एक साथ परीक्षा विंग से इतने कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से परीक्षा, पीजी परीक्षा तैयारी और सीबीसीएस रूसा सेमेस्टर सिस्टम के नतीजे भी लटक सकते हैं।
विवि में इन दिनों कर्मचारी इन्हीं जरूरी कार्यों को निपटा रहे थे। चुनावी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों का खामियाजा विवि के छात्रों को भुगतना पड़ सकता है। इससे 19 जून से शुरू होने वाली पीजी परीक्षाओं के रोलनंबर भेजने, प्रवेश परीक्षा की इस माह अंत तक चलने वाली प्रक्रिया प्रभावित होना तय है।
विज्ञापन

सबसे अहम यह है कि यूजी के छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे बिना कर्मचारियों के कैसे इस माह तक घोषित हो पाएंगे। इससे पीजी के लिए एचपीयू का काउंसलिंग शेड्यूल भी गड़बड़ा सकता है और विवि से स्नातक डिग्री पूरी करने वाले और बाहरी राज्यों में पीजी की काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को भी परेशानी पेश आ सकती है। एचपीयू को हर हाल में इस माह की 27 तारीख तक नतीजे घोषित करने होंगे। यदि इसमें देरी हुई तो यूजी डिग्री पूरी करने वाले सैकड़ों छात्र बिना परिणाम के काउंसलिंग में अपीयर होने से महरूम हो जाएंगे।
विज्ञापन

---
अवकाश में भी काम करेंगे कर्मचारी : कुलपति
शिमला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने नगर निगम चुनाव में परीक्षा विंग के अधिकतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण पेश आने वाली समस्या का समाधान करने और विकल्प तलाशने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि परीक्षा शाखाओं के जरूरी कार्य को निपटाने के लिए 9 से 12 जून तक अपने कार्यालय में अवकाश के दौरान अपने-अपने कार्यालयों में कार्य करेंगे ताकि तय समय पर प्रवेश परीक्षाओं, 19 जून से शुरू होने वाली पीजी परीक्षाओं की तैयारियों रोलनंबर भेजने की प्रक्रिया पूरी हो सके। ताकि प्रदेश भर के यूजी और पीजी छात्रों को परेशानी न हो। कुलपति प्रो. चौहान ने कहा कि उपरोक्त अवकाश के दिनों में कार्यालय में आकर कार्य निपटाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी एवज में वैकल्पिक अवकाश दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें