फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा पंचायत के एक दर्जन गांवों में 25 दिन से ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चांजू (चंबा)।
ग्राम पंचायत देहरा के एक दर्जन गांवों में 25 दिनों से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। देहरा पंचायत के मैहला, बतवाल, बुसानका, कौंडा, करनोगा, आडेरी, चंदरोली, शुमरा, गिलोटी, गरनोगा और खुंदयाली गांव में 100 परिवार रह रहे हैं। ये परिवार बिना बिजली के दिन-रात गुजार रहे हैं। बिजली सप्लाई के बारे में बोर्ड अधिकारी को कई बार अवगत करवाया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। पंचायत के मैहला गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर शॉटसर्किट से जल गया था। इसके चलते एक दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। यह बिजली अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी राम सिंह, चेत सिंह, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार, मान सिंह, लोभी राम, अश्वनी कुमार व लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत देहरा के एक दर्जन गांव 25 दिनों से अंधेरे में डूबे हैं। इसके चलते 100 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। गांव में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो चुकी है। इसके चलते ग्रामीणों को मोबाइल पर बात करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को रात के समय रोशनी करने के लिए दीया जलाना पड़ रहा है। इसके अलावा महिलाओं को अपने घरेलू कार्य दिन के उजाले में निपटाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं करवा रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन

0
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि संबंधित जेई को ट्रांसफार्मर दे दिया गया है। दो दिनों के भीतर उपरोक्त गांव की बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें