अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। समर फेस्टिवल की चौथी संध्या में ठाकुर दास राठी का जादू चला। राठी की नाटियों पर स्थानीय लोग और सैलानी जमकर थिरके। राठी ने ...हवा लागी चंडीगढ़ा री हो, ...भाई री सालिये, ...कदी बोलदी नो-नो, ...मेरी श्रीदेविये कखे चाली तू गाने से लोगों और पर्यटकों को खूब नचाया। गायिका गीता भारद्वाज ने ...बदले तेवर तेरे रे, ...एक आधिया पिलाई जा रहे जैसे पहाड़ी गीत और ...बदरी की दुल्हनिया, ...जग घूमेया, ...तीन पैग लाके बलिये गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। पहाड़ी गायक लोकेंद्र चौहान ने ...शेला लागा दे कांबल, ...ओ सरला सहित अन्य गानों से समां बांधा।
इससे पहले लोक कलाकारों ने पहाड़ी गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। करसोग के तेबण की प्रभा ठाकुर ने ...चिट्टे धोणे कपड़ो, चौपाल के राहुल ने ...तेरे मस्त मस्त दो नैन से दर्शकों का मनोरंजन किया। विशाल ठाकुर, ध्वनि शर्मा, प्रभा ठाकुर, भूमिका, अनिल शर्मा, निधी वालिया, रंजना पंवर, निशा चौहान, भारती नेगी, चिराग मट्टू, शीला कालसी, तुशार वर्मा, गुलाब सिंह, शिवाली ठाकुर, नितिन कौशल, जितेंद्र नागवंशी, लेहनू राम, राकेश कुमार, चारू प्रिया, प्रिंस नेगी और राहुल ने भी प्रस्तुति दी।
---
यह कलाकार आज देंगे प्रस्तुतियां
फलेम कॉटेज ऑफ वेलफेयर सोसायटी के कलाकार, वंदना सरकैक, पंकज चौहान, पुष्कर तेजी, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, विद्या शर्मा, विद्या, दर्शन कुमार, संदीप मेहता, हितेश म्यूूजिकल ग्रुप, संगीता मेहरा, रचना शर्मा, लीना शर्मा, हर्षा व सरला, अंबिका सूद, बिमला चौहान, रोशन लाल गौड़, कुलदीप और कुशाल समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या में प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा मुनीश कुमार और विपिन ठाकुर मंच का संचालन करेंगे।
--
सुल्ताना सिस्टर्स बांधेंगीं समां
समर फेस्टिवल की आखिरी संध्या में सुल्ताना सिस्टर्स सूफी गानों से समां बांधेंगी। वहीं मीनू ठाकुर का कुच्चीपुड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा।