फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहड़ू में दुकान से पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुवाड़ी के लाहड़ू क्षेत्र में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान पर दबिश देकर 112 बोतलें देसी शराब, चार बोतलें अंग्रेजी शराब और 35 बोतलें बीयर की बरामद की। विभाग की टीम ने पुलिस के साथ ईटीओ एक्साइज अजय धीमान की अगुवाई में शनिवार को लाहडू में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। दुकानदार को शराब के कागजात दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन दुकानदार शराब को लेकर किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस कारण शराब को अवैध करार देते हुए कब्जे में ले लिया। साथ ही दुकानदार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने पुलिस के साथ शनिवार को एक दुकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक दुकान में अवैध रूप से रखी 9 पेटी देसी शराब, 4 बोतलें नागपुरी संतरा, 4 बोतलें अंग्रेजी शराब और 35 बोतलें बीयर की बरामद की। अवैध रूप से रखी शराब के बारे में दुकानदार किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिला में अवैध शराब का कारोबार बंद करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से विशेष अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत विभागीय टीम जगह-जगह अपनी दबिश देकर अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
ईटीओ एक्साइज अजय धीमान ने बताया कि लाहडू में एक दुकान में दबिश देकर अवैध शराब बरामद की गई है। शराब को जब्त करने के साथ दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें