प्रदेश सरकार ने टीजीटी अनुबंध शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा दिया है। शिक्षा विभाग ने 1490 अनुबंध शिक्षकों को नियमित किया है। सोमवार को शिक्षा विभाग ने नियमित किए गए शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिन शिक्षकों का 31 मार्च तक अनुबंध कार्यकाल पूरा हुआ है, उन्हें ही नियमित किया गया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांच साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वालों को नियमित करने की घोषणा की थी। प्रदेश के सभी विभागों में अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग में अनुबंध शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा रहा था।