फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से निकलने वाले मलबे को भी उठाएगा ले जाएगा अब एमसी

Wed, 03 Oct 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। घरों में छोटे-मोटे निर्माणकार्यों से निकलने वाले मलबे को अब डंप करने की टेंशन नहीं रहेगी। नगर निगम अब फ्री में यह मलबा उठाएगा। इसके लिए शहर में संतरी रंग के डंपर लगाए जा रहे हैं। ट्रायल आधार पर पहले पांच डंपर लगाने की योजना है। लोगों को बस घरों से निकलने वाला मलबा इस डंपर तक पहुंचाना होगा। नई व्यवस्था से जहां शहर में जंगलों और नालों में मलबा फेेंकने पर रोक लगेगी वहीं, शहरवासियों को बिना कोई शुल्क दिए मलबा ठिकाने लगाने की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन


निर्माण कार्यों से निकलने वाला मलबा फेंकने के लिए शहर के नजदीक कोई डंपिंग साइट की सुविधा नहीं है। निगम प्रशासन के अनुसार कई इलाकों से खुले में मलबा फेंकने की शिकायतें मिल रही हैं। घरों से लोग बोरों में भरकर मलबा सड़क किनारे फेंक रहे हैं या फिर जंगलों और नालों में डंप कर रहे हैं। इससे गंदगी भी फैल रही है। पांच डंपर ऐसे स्थानों पर रखे जाएंगे जहां ज्यादातर लोग इसमें मलबा और वेस्ट डाल सकें। निगम की गाड़ियां इसे उठाकर चिन्हित की डंपिंग साइट तक पहुंचाएंगी।

मलबे से बनेंगी टाइलें, दिल्ली की तर्ज पर लगेगा प्लांट
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के मलबे से टाइलें बनाने की भी योजना तैयार की जा रही है। निगम की टीम हाल ही में दिल्ली में स्थापित प्लांट का दौरा करके आई है। शहर में इसी तर्ज पर प्लांट लगाने के लिए जगह देखी जा रही है। इसे लगाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बजट का प्रावधान किया है। हालांकि, अभी प्लांट लगाने की योजना में कुछ वक्त लगेगा। ऐसे में तब तक मलबा डंपिंग साइट पर फेंका जाएगा।
विज्ञापन



मलबा उठाने के लिए शहर में डंपर लगाए जाएंगे। यह डंपर कूड़ा उठाने वाले डंपर से अलग होंगे। लोग इसमें मलबा डाल सकेंगे। निगम इसे डंपिंग साइट तक पहुंचाएगा। इससे शहर में अवैध रूप से हो रही मलबे की डंपिंग पर रोक लगेगी।-पंकज राय, नगर निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें