फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से निपटने को सरकारी महकमे तैयार, छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए सरकारी महकमों ने कमर कस ली है। बिजली बोर्ड में जहां कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं वहीं, नगर निगम भी बर्फबारी के दौरान पानी और सड़क चालू रखने के लिए तैयार है।
पिछले साल बर्फबारी के दौरान इन सरकारी महकमों के इंतजामों की पोल खुल गई थी। शहर के कई इलाकों में एक हफ्ते तक ब्लैकआउट रहा था। वहीं, यूएस क्लब, जाखू और लक्कड़ बाजार एरिया में पानी की सप्लाई भी कई दिन तक बंद रही। निगम अपने संपर्क मार्गों को खोलने में भी नाकाम रहा था। ऐसे में दोनों ही सरकारी महकमे पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार पुख्ता तैयारी में जुट गए हैं। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता पंकज ढडवाल ने बताया कि बर्फबारी जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं। कर्मचारियों की छुट्टियों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। रविवार को भी मौसम खराब था तो कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर बुलाए गए थे। उन्होंने कहा कि गाड़ियां और सामान पहले से तैयार रखा गया है। बर्फबारी के दौरान ज्यादा देर तक बिजली सप्लाई बाधित नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि शहर में ज्यादातर स्थानों पर पानी के पाइप भूमिगत हैं। ऐसे में इनमें पानी नहीं जमता और सप्लाई सुचारु रहेगी। यूएस क्लब और लक्कड़ बाजार क्षेत्र में जो दिक्कत आती है, उसे लेकर निगम तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें