फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में 136 कर्मचारी तैनात

Sun, 03 Aug 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने दो विभागों में 136 कर्मचारियों की तैनाती की है। लोक निर्माण विभाग को 51 ड्राफ्ट्समैन दिए हैं, जबकि गृह रक्षक विभाग में 85 होमगार्ड की तैनाती की है। दोनों विभागों में ये पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। विभाग जल्द ही इन कर्मचारियों को पदों पर तैनाती देगा।
विज्ञापन


कोई भी प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने में ड्राफ्ट्समैन का अहम रोल रहता है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में 50 के करीब ड्राफ्ट्समैन सेवाएं दे रहे हैं। ये ड्राफ्ट्समैन मुख्य कार्यालय के अलावा जिला कार्यालय में तैनात हैं। इनका मुख्य कार्य प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करना होता है।

इन कर्मचारियों की कमी के चलते कई बार लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने के लिए कंपनी के ड्राफ्ट्समैन की मदद लेनी पड़ती थी। इसके लिए बाकायदा लाखों रुपये चुकाने पड़ते थे। लोक निर्माण विभाग की मानें तो पांच साल से ड्राफ्ट्समैन की कमी चल रही थी। इससे काम प्रभावित हो रहा है। अब विभाग के कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


ये रहता है ड्राफ्ट्समैन का काम
कोई भी प्रोजेक्ट चाहे इसमें सड़कें हों या पुल या फिर भवनों का निर्माण। ये ड्राफ्ट्समैन मौके पर जाते हैं और उसकी ड्राइंग तैयार करते हैं। ये लोग मौके पर ठेकेदारों से काम कराते हैं। कोई भी प्रोजेक्ट जिसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजना होता है तो ये ड्राफ्ट्समैन ही अधिकारियों को मौके की वास्तविक  स्थिति क्लीयर कराते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें