एचआरटीसी ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। बीते मंत्रिमंडल की बैठक ने एचआरटीसी ने 134 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को भरने की मंजूरी दी है।
16 अगस्त तक अभ्यर्थी एचआरटीसी की साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 4 सितंबर को परीक्षा होगी। प्रार्थी को एचआरटीसी को ओर से प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
एचआरटीसी की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के रोलनंबर डाले जाएंगे। जमा दो परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ प्रदेश विवि से कंप्यूटर कोर्स या सूचना प्रौद्योगिकी में एक वर्ष का डिप्लोमा या एनआईईएलआईटी से ओ या ए स्तर पर डिप्लोमा अनिवार्य किया है।
आवेदन के लिए ये रहेगी फीस
प्रार्थी कंप्यूटर पर अंग्रेजी टंकण में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति से होना चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए 360 रुपये, एससी एसटी, एक्स सर्विसमैन के लिए 120 रुपये की ड्राफ्ट फीस लगेगी।
इसमें सामान्य वर्ग के 46, सामान्य बीपीएल 10, सामन्य स्वतंत्रता सेनानी 01, सामान्य (पूर्व सैनिक) 12, सामान्य विकलांग 2, सामान्य खिलाड़ी 2, अनुसूचित जाति 20, अनुसूचित जाति बीपीएल 04, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी 03, विकलांग 01, अनुसूचित खिलाड़ी 0, अनुसूचित जनजाति सभी वर्गों की 06, अन्य पिछड़ा वर्ग सभी श्रेणियों की 24 पद शामिल हैं।