फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के लिए अच्छी खबर, अब प्रदेश में ही कर सकेंगी एमएससी नर्सिंग

Tue, 26 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्रदेश में ही युवतियां बीएससी नर्सिंग के बाद एमएससी नर्सिंग कोर्स कर सकती हैं। एमएससी नर्सिंग कोर्स शुरू करने को नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया (एनसीआई) से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो वर्षीय एमएससी नर्सिंग कोर्स की 25 सीटों के बैच के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in के माध्यम से शुरू की गई है। इस कोर्स को राजधानी के आईजीएमसी में स्थित गवर्नमेंट सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज में शुरू किया जा रहा है।

कोर्स में प्रवेश लेने के लिए 4 सितंबर को विवि प्रवेश परीक्षा शाखा लिखित परीक्षा करवाएगी। कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। प्रवेश फार्म भरने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 2500 रुपये, आरक्षित अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए 1250 फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी पात्रता शर्तें

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि इस बार सिस्टर निवेदिता सरकारी नर्सिंग कॉलेज में एमएससी डिग्री शुरू की जा रही है। इसके लिए प्रवेश शेडयूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये होंगी पात्रता शर्तें
एमएससी नर्सिंग के 25 सीटों के बैच में प्रवेश लेने के लिए पात्रता शर्तें तय की गई हैं। पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग डिग्री, बीएससी नर्सिंग (आनर्स) डिग्री न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली परिचारिकाएं ही एमएससी नर्सिंग में प्रवेश को आवेदन कर सकती हैं।

स्पेशिलाइजेशन को तय की गई है पांच पांच सीटें
एमएससी नर्सिंग के इस प्रोफेशनल कोर्स में स्पेशिलाइजेशन ट्रेनिंग होगी। कोर्स की कुल 25 सीटों में  मेडिकल एंड सर्जिकल नर्सिंग को पांच, कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग की पांच, ऑब्सट्रेक्टिक नर्सिंग को 5, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग की पांच, मेंटल हेल्थ नर्सिंग के लिए पांच पांच सीटें भरी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें