फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आउटसोर्स 133 कर्मचारियों को नहीं मिला जून का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी प्रबंधन नहीं कर पाया भुगतान
विज्ञापन

मई का वेतन 29 जून को दिया था, जून का अभी तक नहीं मिला

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में काम कर रहे 133 आउटसोर्स कर्मचारियों को अभी तक जून माह का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को 29 जून को मई का वेतन दिया था। कर्मचारियों को एक महीने देरी से वेतन दिया जा रहा है जिससे उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। आईजीएमसी प्रबंधन भी इस बारे में अभी तक कोई कदम नहीं उठा पाया है।

आउटसोर्स पर कार्यरत यह कर्मचारी हर महीने देरी से वेतन मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं, इस बार हालात और बिगड़ चुके हैं। जून का पूरा महीना बीत चुका है, लेकिन एंबुलेंस चालकों, ईएमटी और अन्य स्टाफ को अभी तक वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। कई कर्मचारियों ने बताया कि वह बच्चों की स्कूल फीस नहीं भर पाए हैं, जिससे बच्चों को स्कूलों से चेतावनी मिल रही है। आईजीएमसी कर्मचारी राहुल ने बताया कि मकान मालिकों ने किराया न मिलने पर मकान खाली करने तक की धमकी दी है। घर चलाने के लिए उधार लेने की नौबत आ गई है और कई कर्मचारी मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मी सफाई, वार्ड अटेंडेंट, ईसीजी तकनीशियन, लॉन्ड्री और मेस स्टाफ के पदों पर आईजीएमसी में कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें महीने की तनख्वाह हर माह 29 तारीख को देरी से मिल रही है जिससे वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, बोनस, वर्दी और छुट्टियों जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लंबे समय से नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार से शिकायतें की गईं लेकिन किसी ने भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें