फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम का कर्मचारियों को तोहफा, बोनस के साथ दी बढ़ी हुई सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों और सैहब सोसायटी कर्मियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। निगम प्रशासन ने 800 से अधिक कर्मचारियों को दिवाली का बोनस जारी कर दिया है। हर कर्मचारी को 1500 रुपये बोनस दिया गया है। इसके अलावा सैहबकर्मियों को 10 फीसदी बढ़ी हुई तनख्वाह भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम नवंबर में कर्मचारियों की तनख्वाह में और 10 फीसदी का इजाफा करेगा। दिवाली से ठीक पहले तनख्वाह और बोनस का पैसा मिलने से सैकड़ों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। ये कर्मचारी काफी दिनों से दिवाली से पहले तनख्वाह देने की मांग भी कर रहे थे। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि निगम ने बोनस और बढ़ी हुई तनख्वाह दोनों जारी कर दिए हैं। उधर, नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट का कहना है कि कर्मचारियों को बोनस और बढ़ी हुई तनख्वाह जारी कर दी है।

दिवाली के दिन भी काम करेंगे सैहबकर्मी
सैहबकर्मी दिवाली के दिन भी सुबह डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम करेंगे। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी छुट्टी वाले दिन भी काम करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें