फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल 11

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब ढुलाई के लिए लगेगा स्पेन
विज्ञापन

सरपारा पंचायत के दौरान सीपीएस ने दिए लगाने के निर्देश
सूघा से समेज तक मिलेगी स्पेन की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
15/20 क्षेत्र की दूरदराज पंचायत सरपारा में बीते सप्ताह बादल फटने से हुई भयानक त्रासदी के बाद शुक्रवार को सीपीएस एवं विधायक नंदलाल, एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल और कांग्रेस मंडल के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर प्रभावितों को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा। सीपीएस ने सरपारा में बंद सड़क को तीन दिनों के भीतर खोलने के निर्देश दिए। सीपीएस ने सूघा से समेज तक दो दिनों के भीतर सेब ढुलाई के लिए स्पेन लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीपीएस नंदलाल तीन घंटे पैदल यात्रा करने के बाद सरपारा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को कंबल, खाने के लिए राशन, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया। नंदलाल ने प्रभावित परिवारों को सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध बिष्ट ने बताया कि छह अगस्त को तत्काल प्रशासन की ओर से तहसीलदार रामपुर विवेक नेगी ने प्र्रभावितों को राशन और अन्य सामग्री मुहैया करवाई। उन्होंने बताया कि एसडीएम रामपुर ने पटवारी को नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट कार्यालय में देने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रभावितों को तुरंत राहत राशि प्रदान की जा सके। दौरे के दौरान ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सतीश शर्मा, विशाल मेहता, देवराज और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें