फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डंपिंग साइट दूसरी बार बुलाए सफाई के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत ने बिना डपिंग साइट सफाई व्यवस्था के लिए दूसरी बार टेंडर आमंत्रित किए हैं। जानकारी के अनुसार कि इस बार दोनों कस्बों की सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर की रकम दोगुनी कर दी गई है। बता दें कि बीते दो माह से नपं में साफ-सफाई का जिम्मा पार्षदों के हवाले किया गया था, लेकिन कुछ पार्षदों ने पूर्व में हुई बैठकों में सफाई की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद आनन-फानन में नपं के अधिकारियों ने दूसरी बार टेंडर आमंत्रित किए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गत अक्तूबर में प्राइवेट कंपनी को नपं ने एक वर्ष के लिए सफाई का टेंडर दिया था, लेकिन थोड़े अंतराल के बाद सफाई कर्मियों को नियमित भुगतान नहीं मिलने के कारण दोनों शहरों और वार्डों में सफाई व्यवस्था धराशायी हो गई थी। इसके बाद नपं ने ठेकेदार की पेमेंट को रोक कर नपं पार्षदों के हवाले 22 हजार रुपये मासिक दर पर सफाई व्यवस्था सौंपी गई थी। नपं आज तक डपिंग साइट का चयन तक नहीं कर पाई है, बावजूद इसके दूसरी बार टेंडर आमंत्रित करने से नपं की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। दोनों शहरों की सारी गंदगी खीरगंगा घाट के समीप और रेलवे लाइन के समीप फेंकने से संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार साढ़े तीन लाख का बजट
बैजनाथ-पपरोला नपं ने पिछली बार दोनों शहरों में सफाई व्यवस्था के लिए लगभग ढाई लाख का बजट स्वीकृत किया था, लेकिन दूसरी बार उसी राशि को बढ़ाकर साढ़े तीन-तीन लाख कर दिया गया है। बैजनाथ के पार्षद अमित कपूर और रुचि कपूर ने बताया कि हाउस में पार्षदों ने केवल टेंडर लगाने को कहा था, लेकिन दाम किसने और क्यों बढ़ाए, इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
बैजनाथ-पपरोला नपं के सचिव अमन सिपहिया ने बताया कि डपिंग साइट नहीं होने की वजह से इस बार दो अलग-अलग टेंडर कॉल किए गए हैं। यह प्रस्ताव हाउस में पास किया गया है और इसके बारे में वह फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें