फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कॉलेजों में भरे जाएंगे 1300 शिक्षकों के पद: जयराम

Tue, 30 Jul 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 प्रदेश भर के कॉलेजों में खाली चल रहे शिक्षकों के 1300 पदों को भरा जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सभी खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन


कोटशेरा कॉलेज के नए प्रशासनिक एवं विज्ञान संकाय ब्लॉक का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। इस दौरान मौजूद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल में 600 शिक्षकों के पद भरे हैं। 

सीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में सितंबर तक स्क्रब टायफस के मामले आते रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए तैयारियां करने के पहले ही आदेश दे दिए हैं। इस रोग को लेकर आम लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन


प्रदेशभर के पीएचसी, सीएचसी, जोनल स्तरीय अस्पतालों के साथ आईजीएमसी, टांडा मेडिकल कॉलेज और अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में दवाएं उपलब्ध करवा दी हैं। आने वाले समय में हम इस बीमारी और हर स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे, बीमारी पर काबू पा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें