टैंक में डूब रहे सात साल के बालक को 13 साल के गौरव ने साहस दिखाते हुए बचा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
महज 13 साल के गौरव ने साहस की मिसाल कायम कर दी। इसने जान पर खेलकर सात साल के मासूम की जान बचा ली। घटना हिमाचल के जिला मंडी की है।
यहां किलिंग पंचायत के मझोगी गांव में मंगलवार को टैंक में डूब रहे सात साल के बालक को 13 साल के गौरव ने साहस दिखाते हुए बचा लिया। पांव फिसलने के कारण टैंक में गिरे बच्चे को उसके दोस्तों ने डूबता हुआ देखकर शोर मचाया।
इसी दौरान 13 साल के गौरव ने तुरंत पानी के टैंक में छलांग लगाई और पानी में डूब रहे सात साल के अभिजीत को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। गौरव इसे बाहर तो नहीं निकाल पाया लेकिन उसने अभिजीत का मुंह पानी के बाहर निकाल लिया ताकि वह सांस ले सके।