फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पहाड़ी स्वाद महोत्सव के लिए 13 महिलाओं का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव 8 से 12 जून तक झांसी पार्क में होगा
विज्ञापन

पाक कला में प्रथम तीन विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में पहाड़ी स्वाद महोत्सव के लिए आईएचएम कुफरी में आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी महिलाओं का चयन किया गया। यह महिलाएं 8 जून से आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव में फूड स्टॉल लगाएंगी। इसके लिए बुधवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की पाक विरासत और स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देना था। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


पाक कला प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 13 प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चुना गया है। चयनित 13 प्रतिभागियों में पांच स्वयं सहायता समूह, एक राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समूह और सात खुली श्रेणी के हैं। यह प्रतिभागी आठ से बारह जून तक रानी झांसी पार्क में स्टॉल लगाएंगे। इस दौरान एक और प्रतियोगिता होगी। इसके बाद अंतिम विजेता का चयन किया जाएगा और उन्हें 51,000, 31,000 और 21,000 रुपये की राशि पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने के लिए दी जाएगी। इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रशांत विजेता, यथार्थ चौहान और नंद लाल शामिल रहे। निर्णायकों ने स्थानीय सामग्री के उपयोग और व्यंजनों की प्रामाणिकता की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें