फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन 13 गुरुओं को मिला राज्य अवार्ड, तस्वीरों में देखिए समारोह के रंग

Thu, 05 Sep 2019 04:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 17
शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में हिमाचल के 13 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 12 शिक्षकों का चयन सरकार ने आवेदनों के आधार पर जबकि बीते साल राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले एक शिक्षक को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

2 of 17
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा चंबा के विकास महाजन को नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा।शिमला के राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में वीरवार 13 शिक्षकों को राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नवाजा।

 
विज्ञापन

3 of 17
- फोटो : अमर उजाला
 सबसे पहले साल 2018 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर चुके कांगड़ा जिले के जेबीटी शिक्षक सुनील कुमार को इस साल राज्य पुरस्कार से नवाजा गया।

4 of 17
- फोटो : अमर उजाला
 सिरमौर के शरिया स्कूल के प्रवक्ता सत्यपाल सिंह  को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

5 of 17
- फोटो : अमर उजाला
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंदडू जिला हमीरपुर के प्रवक्ता यजनीश कुमार को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 17
- फोटो : अमर उजाला
 शिमला के समरहिल स्कूल के डीपीई संतोष कुमार चौहान को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

7 of 17
- फोटो : अमर उजाला
मंडी के कमांद स्कूल के टीजीटी नेत्र सिंह को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

8 of 17
- फोटो : अमर उजाला
 सोलन के कुनिहार स्कूल के शास्त्री नंद किशोर को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

9 of 17
- फोटो : अमर उजाला
ऊना के नैरी स्कूल के जेबीटी शिक्षक सितेंद्र कुमार मिन्हास को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

10 of 17
- फोटो : अमर उजाला
 कांगड़ा के खारटी स्कूल के जेबीटी शिक्षक विजय कुमार पुरी को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

11 of 17
- फोटो : अमर उजाला
 सिरमौर के मियुन्ता के जेबीटी शिक्षक नारायण दत्त को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

12 of 17
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर के नंद स्कूल के जेबीटी शिक्षक आशा राम को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

13 of 17
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के रोहड़ू स्कूल के जेबीटी शिक्षक प्रदीप मुखिया को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

14 of 17
- फोटो : अमर उजाला
 चंबा के सुंडला स्कूल के जेबीटी शिक्षक युद्धवीर को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

15 of 17
- फोटो : अमर उजाला
जिला मंडी के सिराज दो स्कूल के टीजीटी शिक्षक नरेश कुमार को को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल-टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

16 of 17
- फोटो : अमर उजाला
पुरस्कार के तौर पर शिक्षकों को एक साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। समारोह में प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जम्वाल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में पोर्टमोर स्कूल और आरकेएमवी की छात्राओं ने नाटी पेश की।
विज्ञापन

17 of 17
- फोटो : अमर उजाला
चंबा के अध्यापक विकास महाजन को नई दिल्ली में शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। हिमाचल से इस बार विकास इकलौते शिक्षक थे, जिन्हें यह सम्मान मिला। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में बतौर प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत विकास नगर परिषद चंबा के ही वार्ड हरदासपुरा के मोहल्ला मुगला के रहने वाले हैं। वह गरीब विद्यार्थियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और स्कूली बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहते हैं। यही नहीं, विकास छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें