फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दुकानों का किराया बढ़ाने पर फैसला 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नगर निगम की संपत्तियों का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर अब 24 दिसंबर को फैसला लिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने किराया बढ़ोतरी पर विशेष सदन बुलाने की नगर निगम की मांग पर अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में होने वाला यह विशेष सदन दोपहर तीन बजे बचत भवन में होगा। इसमें मालरोड, गंज बाजार, लोअर बाजार, सब्जी मंडी समेत उपनगरों में स्थित नगर निगम की दुकानों के किराये और लीज पर चर्चा की जाएगी। पहले यह बैठक शुक्रवार को होनी थी। लेकिन सांगटी वार्ड में हो रहे उपचुनाव के चलते इसे स्थगित करना पड़ा था। निगम ने आयोग से इसके लिए अनुमति मांगी थी।

कहा था कि कोर्ट के निर्देशों पर एक महीने के भीतर प्रस्ताव पर चर्चा करना और उसकी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष पेश करना जरूरी है। निगम ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके अनुसार किराये में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के पार्षद किराया बढ़ोतरी करने को तैयार है। सदन में जो भी फैसला होगा या जो भी पार्षद प्रस्ताव में अड़ंगा डालेगा, उसकी रिपोर्ट प्रदेश हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि 24 दिसंबर को पार्षदों की सहमति के बाद ही किराये पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें