फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैलण गांव में फटा सिलेंडर, आग बुझाते दो भाई झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। विकास खंड ननखड़ी के लैलण (कोटी) गांव में शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सिलेंडर फटने से चार कमरों का दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। आग बुझाते समय दो सगे भाई झुलस गए। उनका खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आग दीप राम के घर में लगी। इसके बाद उसके भाई सीता राम का मकान भी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही लोग भी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गए। गांव सड़क से करीब एक किमी दूर है। ऐसे में वहां तक दमकल वाहन भी नहीं पहुंच सकता है।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया था। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था। इसके अलावा मकान में लगी आग को बुझाते हुए दीप राम और उसका भाई सीता राम बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन


उन्हें खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसडीएम निपुण जिंदल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें