फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिलेगा ज्यादा पानी, कल से टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान के बाद शहर के अन्य इलाकों में अब पेयजल संकट खत्म होने वाला है। कोटी-बरांडी परियोजना की नई पाइपलाइन से शहर के लिए पानी की सप्लाई करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार से इस परियोजना की नई पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू की जा रही है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बिछी इस नई लाइन से शहर को तीन एमएलडी तक पानी मिलने लगेगा। वर्तमान में आधा एमएलडी तक ही पानी इस परियोजना से मिल पा रहा है। पुरानी लाइन में जगह-जगह लीकेज के चलते शहर को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। इसके चलते विकासनगर, पंथाघाटी, मेहली, सरघीण, ब्योलिया आदि इलाकों में तीसरे और चौथे दिन पानी देना पड़ रहा है। अब कोटी बरांडी से सप्लाई बढ़ने पर इन इलाकों में पानी का संकट नहीं रहेगा। शिमला ग्रेटर वाटर सर्कल के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल ने बताया कि लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। सोमवार से टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी।

कई इलाकों में रोज पानी देने की तैयारी
इस परियोजना से पानी की सप्लाई बढ़ने के बाद नगर निगम विकासनगर या पंथाघाटी में रोजाना पानी देने की भी योजना बना रहा है। कोटी बरांडी से रोजाना ढाई से तीन एमएलडी तक कसुम्पटी टैंक को पानी मिलेगा। ऐसे में निगम विकासनगर इलाके में रोजाना पानी की सप्लाई दे सकता है। इससे पहले नगर निगम सेंट्रल जोन, चौड़ा मैदान और संजौली में ही रोजाना पानी की सप्लाई दे रहा है। बाकी इलाकों में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


100 मीटर पुरानी पाइप से चलाना पड़ेगा काम
वहीं, पंथाघाटी और ब्योलिया के बीच करीब 100 मीटर पुरानी पाइपलाइन से ही काम चलाना पड़ेगा। जमीन विवाद के चलते यहां नई लाइन नहीं बिछ पाई। मजबूरन निगम को यहां से गुजर रही पुरानी लाइन से ही नई पाइप जोड़नी पड़ी है। हालांकि, इसमें लीकेज की भी आशंका है। लेकिन शहर को जल्द राहत देने के लिए निगम ने पुरानी पाइप में ही नई लाइन जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें