फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परिसर में एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवि प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एमफिल की सीटें घटाए जाने के विरोध में इकाई ने मंगलवार को विवि परिसर में धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष विश्वबंधु सूद ने कहा कि विवि प्रशासन विभिन्न विभागों में एमफिल की सीटें कम कर रहा है। इससे योग्य छात्रों को एमफिल में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। छात्र विवि के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सीटों में कटौती के चलते कम ही छात्रों को दाखिला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर विवि प्रशासन मनमाने तरीके से छात्रों का दमन कर रहा है तो दूसरी ओर छात्रों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। इकाई सचिव सुयश पवार ने कहा कि छात्रावासों को जाने वाली सड़कें खस्ताहाल में हैं। जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। प्रशासन इसकी टारिंग के लिए कुछ नहीं कर रहा है। यही नहीं 24 घंटे चलने वाले पुस्तकालय की हालत भी खस्ता है। इसके शीशे टूटे हुए हैं और पढ़ाई के दौरान छात्र ठंड से कांप रहे हैं। इकाई ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विवि परिसर में उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें