फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली की रात जली बस, कंगनाधार में जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दिवाली की रात पंथाघाटी के पास तेंजिन अस्पताल के समीप सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस में आग लग गई। इसमें बस की सीटें जल गई और शीशे तक टूट गए। आग लगने की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है। आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के छोटा शिमला स्टेशन से बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग को शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अग्निशमन विभाग को आग की सूचना 10:04 बजे मिली, जिस पर बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। बचाव दल ने आग को आसपास पार्क गाड़ियों तक पहुंचने से रोका, जिससे करीब बीस लाख की संपत्ति बच गई। बताया जा रहा है कि निजी बस ऑपरेटर को करीब दस लाख का नुकसान अग्निशमन विभाग ने आंका है। छोटा शिमला फायर स्टेशन इंचार्ज पीडी वर्मा ने बताया कि आग लगने की असल वजह साफ नहीं हो पाई है। पूरी जानकारी पुलिस जांच पूरी होने पर ही मिल पाएगी।
उधर, इसी फायर स्टेशन के तहत कंगनाधार क्षेत्र में रात करीब 9.21 मिनट पर जंगल में आग भड़क गई, जिससे इसके साथ लगती बस्ती को खतरा हो गया था। फायर स्टेशन से बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग को शांत किया और संपत्ति को बचाने का कार्य किया। इस आग में कई पेड़ जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें