फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में किसान के बेटे ने चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। नीट में किसान के बेटे ने नाम चमकाया है। घणाहट्टी क्षेत्र के खाजरी गांव के कुलदीप शर्मा ने विपरीत परिस्थितियों में इस परीक्षा में 597 अंक हासिल किए। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुलदीप ने बुलंद हौसलों और मेहनत के दम पर यह मकाम हासिल किया है। कुलदीप डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है। कुलदीप की सफलता से परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलदीप की शुरूआती पढ़ाई कुफ्टू स्कूल में हुई। जहां से मैट्रिक के बाद घणाहट्टी स्कूल से जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की। कुलदीप शर्मा सफलता का श्रेय परिजनों और अध्यापकों को देते हैं। कुलदीप ने बताया कि उनका लक्ष्य चिकित्सा क्षेत्र में जाकर गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें