फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन का डंगा गिरने की कगार पर, 11 घर खाली करने के निर्देश

Sat, 28 Jul 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर चमुखा के पास गिर रहे डंगे के कारण 11 घरों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन और आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को मौके का दौरा किया और 11 घरों में रह रहे परिवारों को घर खाली करने की हिदायत दी। एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने बताया कि परिवारों की सुरक्षा के लिए कहा गया कि वे बरसात में रिश्तेदारों के पास आश्रय लें। भारी बारिश में डंगा धंस सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को डंगे के निरीक्षण के लिए आईआईटी मंडी के विशेषज्ञ चमुखा पहुंचे। इस दौरान विधायक राकेश जंबाल, प्रशासन की ओर से एसडीएम राहुल चौहान, तहसीलदार उमेश शर्मा तथा डीएसपी तरनजीत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। आईआईटी विशेषज्ञ डा. उदय और उनके साथ प्रशिक्षु तिजेंद्र ठाकुर ने डंगे की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि चमुखा में धंस रहे डंगे को गिराना पड़ेगा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।

विधायक राकेश जंबाल ने भी प्रशासन को लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोरलेन के बंद होने पर सुंदरनगर से होकर गुजरने वाले समस्त वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। विधायक ने प्रभावितों से घर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। ग्राम पंचायत चमुखा की प्रधान कौशल्या देवी ने बताया कि चमुखा में रेशमी देवी, रत्नलाल, लक्ष्मण दास, निक्कू, मस्त राम, बालक राम, सुरेश कुमार तथा सुखराम के मकान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति से निपटने को तैयार : एसडीएम
एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने बताया कि टीम ने डंगों का गहनता से निरीक्षण किया है और डंगे का शीघ्र हटाने की सलाह दी है। चमुखा में सभी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां की गई हैं। डंगे के आसपास रहने वाले लोगों को मकान खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा मार्ग बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें