एनएसयूआई की विवि इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष वीनू मेहता की अगुवाई में शुक्रवार को डीएस प्रो. अरविंद कालिया से मुलाकात कर उन्हें छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा।
इसमें मुख्य रूप से पीजी कोर्स की दो जुलाई से शुरू होने वाली काउंसलिंग से पूर्व यूजी के छठे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने और एमकॉम की रद्द की गई प्रवेश परीक्षा को जल्द दोबारा करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
मेहता ने कहा कि यदि नतीजे घोषित न हो सके तो काउंसलिंग की तिथियों में फेरबदल किया जाए। उन्होंने डीएस से मांग उठाई कि पीजी कोर्स की काउंसलिंग के समय कैंपस में सुरक्षा इंतजाम और बेहतर बनाए जाएं।