फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोरेटो की छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। लोरेटो कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को सालाना समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक और सत्य प्रिया सिंह (आईपीएस) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां मरियम के भजन से किया गया। दूसरी ओर चौथी कक्षाओं की छात्राओं ने हिंदी नाटिका पेश कर स्वच्छता का संदेश दिया। तीसरी और चौथी कक्षा की छात्राओं ने केरल, गोवा, पंजाब, राजस्थान, नगालैंड और हिमाचल की संस्कृति को दर्शा कर अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।
पांचवीं की छात्राओं ने पाइड पाइपर नाटक से अपने वचन को रखने का संदेश दिया। पाइडपाइपर की बांसुरी की धुन सुनकर अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। पहली कक्षा की छात्राओं ने अंग्रेजी कविता में पाठ किया। पांचवीं की छात्राओं ने गाड़ियां बनी आफत कविता से स्कूल के छात्र छात्राओं को संदेश दिया कि गाड़ियों में नहीं पैदल स्कूल आएं। नर्सरी और केजी की छात्राओं ने जानवरों का फैशन शो, नृत्य और अंग्रेजी नाटक प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्या सिस्टर स्टैफनी, अध्यापक और छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
अभिभावकों को बच्चों के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम में अभिभावकों को कोमल नाम की फिल्म भी दिखाई गई। इस फिल्म में बच्चों के प्रति जागरूकता को दिखाया गया। वहीं छोटी-छोटी बच्चियों को अजनबियों से बचाने का संदेश भी दिया। अभिभावकों को बच्चों के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षा के बारे में बताया गया। स्कूल के सदस्यों को जागरूकता कार्यक्रम दिखाया। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक, कर्मचारी और नॉन टीचर स्टॉफ आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें