शिमला। संजौली के शनान में शनिवार को जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। एकीकृत ग्रामीण विकास संस्थान (आईआईआरडी) के प्रबंध निदेशक एवं संचालक डॉ. एससी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत लोगों को ग्रामीण स्तर पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र खोले जा रहे हैं। संजौली के अलावा रामपुर के दूरदराज गांव शोली में भी केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। एकीकृत ग्रामीण विकास संस्थान पहले चरण में 300 जन औषधि केंद्र पूरे हिमाचल में खोलेगा। प्रबंध निदेशक डॉ. एससी शर्मा का कहना है कि इसके औपचारिक उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री के साथ डायरेक्टर जनरल रोहित मेहरा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
000