फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की चपेट में रेडियोलॉजी के विभागाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
आईजीएमसी में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। बीती रात उनके टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद विभागाध्यक्ष को आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने माना कि रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. आरजी सूद को स्वाइन फ्लू हुआ है। यह पहला मामला है कि अस्पताल के किसी कर्मचारी एवं अधिकारी को यह बीमारी पाई गई है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष को स्वाइन फ्लू होने की सूचना मिलने पर अस्पताल में आम कर्मचारियों में हड़कंप है। इसके चलते अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शनिवार को एमएस ने स्वयं सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को इस रोग की रोकथाम करने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने के दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासन ने इस रोग के मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक टेस्ट इंतजाम करने और दवाई का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखे जाने के निर्देश दिए। अस्पताल में अब तक इस सीजन में स्वाइन फ्लू के एक दर्जन के करीब मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें