फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा प्रधान की कसौटी पर बेटी का सम्मान बने उसकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाबाश प्रधान जी! बेटियों को आगे बढ़ाना कोई आपसे सीखे
विज्ञापन

रामपुर। बेटी है तो कल है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। ऐसे तमाम आदर्श वाक्यों के साथ बेटियों को बचाने और शिक्षित करने की सरकारी मुहिमों के बारे में तो आपने सुना होगा। लेकिन, मिलक तहसील का एक गांव ऐसा भी हैं जहां ग्राम प्रधान द्वारा इस सोच को अपने स्तर से भी आगे बढ़ाने की योजना शुरू की गई है। गांव की बेटी नाम से शुरू की गई योजना में गरीब परिवार में बालिका के जन्म से लेकर उसके जन्मदिवस व शिक्षा तक के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना का खर्च भी ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी खजाने से नहीं बल्कि निजी आय से किया जाएगा। प्रधान राजस्थान सरकार की राज्यश्री योजना की तरह अपने गांव में इसे लागू कर चुके हैं।
विज्ञापन

मिलक तहसील के नवदिया गांव के प्रधान पुष्पेंद्र सिंह उर्फ कपिल शिक्षित युवा हैं। गांव की राजनीति से आगे उनकी जनसेवा की सोच भी है। पुष्पेंद्र सिंह नियमित रक्तदाता समूह के सदस्य हैं और नियमित रक्तदान करते हैं। गांव-गांव जाकर किसानों को जैविक खेती के बारे में भी प्रेरित करते हैं। इतना ही नहीं पुष्पेंद्र ने अपनी ग्राम पंचायत में एक अनूठी पहल की शुरुआत की है जिसमें गरीब घर में बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और जन्मदिवस समारोह आयोजन तक के लिए वह प्रोत्साहन राशि के माध्यम से मदद पहुंचाएंगे। इसके लिए उन्होंने गांव की बेटी योजना शुरू की है जो कि ग्राम पंचायत निधि से नहीं बल्कि वह अपनी निजी धनराशि से संचालित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें