फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते पकड़े गए 113 भावी इंजीनियर, अब तकनीकी विवि करेगा ये कार्रवाई

Sun, 28 Jan 2018 11:18 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने इस बार की परीक्षाओं में 113 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। विवि ने ऐसे सभी विद्यार्थियों के यूएमसी केस बनाकर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


इन परीक्षार्थियों को 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक परीक्षा अनुशासन कमेटी के समक्ष पेश होना है। ये सभी परीक्षार्थी इंजीनियरिंग के हैं। इनमें से सर्वाधिक 44 परीक्षार्थी तीसरे सेमेस्टर के हैं। 

जबकि 29 परीक्षार्थी पहले सेमेस्टर, 23 पांचवें, 5 आठवें ओर 9 परीक्षार्थी सातवें सेमेस्टर और कुछेक अन्य सेमेस्टर के शामिल हैं। विवि ने दिसंबर माह में पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर और स्पेशल जांच की परीक्षाओं का संचालन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा अनुशासन कमेटी करेगी फैैसला

विवि ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई कारगर कदम उठाए थे। लेकिन सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। इससे पहले विवि ने वार्षिक परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए ऑनलाइन प्रश्नपत्र, परीक्षा हाल में सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर समेत उड़ने दस्तों की व्यवस्था की थी।

इतनी तैयारी के बावजूद इंजीनियरिंग के विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में नकल सामग्री के साथ प्रवेश कर गए। बीते साल हुई परीक्षाओं में नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों को एक और दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित किया जा चुका है।

सोमवार को भी अधिकतर परीक्षार्थियों के बयान लिए गए। लेकिन माना जा रहा है कि 24 जनवरी के बाद तकनीकी विवि की परीक्षा अनुशासन कमेटी पकड़े गए परीक्षार्थियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। इनमें से अधिकतर पर इस बार भी निष्कासन की तलवार लटक गई है।

उधर, हिप्र तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि दिसंबर माह में संचालित परीक्षाओं में 113 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। 24 जनवरी तक यूएमसी के मामलों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें