फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने ही होगी सड़कों की होगी टारिंग, तीन करोड़ के पार्क-पार्किंग प्रोजेक्ट लटके

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आचार संहिता लागू होने से शिमला शहर में होने वाले करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट भी अब अगले करीब तीन माह के लिए लटक गए हैं। यही नहीं, शहर में नए नक्शे पास करने पर भी अभी सस्पेंस है।
नगर निगम इस बारे में सरकार से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेगा। आचार संहिता के चलते स्मार्ट सिटी का काम शुरू करने के लिए भी अब टेंडर नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि सड़कों की टारिंग अप्रैल में ही होगी। नगर निगम ने इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। नगर निगम के अनुसार अभी करीब चार करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों की टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। इनमें कई पार्क, पार्किंग, एंबुलेंस रोड, रास्ते शामिल हैं जिनका काम शुरू होना है। अब आचार संहिता के बाद ही इनकी प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। कुछेक प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनके टेंडर अभी खुले नहीं है।
विज्ञापन

निगम का कहना है कि इस बारे में चुनाव आयोग से विशेष अनुमति ली जा सकती है। निगम प्रशासन का दावा है कि करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के कामों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनका काम समय पर शुरू होगा। वहीं, नगर निगम की मासिक बैठक में भी जनता को राहत देने वाले कोई नए फैसले नहीं लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


सैहब कर्मचारियों को वर्दी
के लिए करना होगा इंतजार
सैहब सोसायटी के आठ सौ से अधिक कर्मचारियों को अब वर्दी के लिए इंतजार करना होगा। वर्दी का टेंडर 13 मार्च को खुलना था। लेकिन अब इसके लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी होगी। इसी तरह शहर में सार्वजनिक शौचालयों को ठेके पर देने का मामला भी लटक सकता है। इसके टेंडर भी 13 मार्च को ही खुलने थे। हालांकि निगम प्रशासन का कहना है कि इस बारे में चुनाव आयोग से अनुमति ली जाएगी। आयुक्त पंकज राय का कहना है कि नक्शे पास करने को लेकर सरकार से बात की जाएगी। बाकी काम आचार संहिता के तहत ही होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें