पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा एनएच-07 मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के बाहर लटक गया। बताया जा रहा है कि देर रात किसी दूसरे वाहन को बचाते हुए ट्रक क्यारदा पुलिया से बाहर की तरफ लटक गया। क्यारदा पुल के पास हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। मामले की छानबीन की जा रही है।