फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त, हंगामा

Mon, 10 Sep 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

संडे मार्केट बंद होने से शहर में तहबाजारी तो कम हो गए लेकिन अब दुकानदारों ने सड़कों पर कब्जा जमा लिया है। नगर निगम की सख्ती के चलते रविवार को तहबाजारी तो नहीं आए लेकिन कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर जरूर सजा दिया। पेश है लाइव रिपोर्ट:

विज्ञापन


नगर निगम की टीम तहबाजारी इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर और अधीक्षक अमर चंद की अगुवाई में सुबह ठीक 11:30 बजे औचक निरीक्षण करने बाजार में पहुंच गई। यह निरीक्षण उपायुक्त कार्यालय से शुरू हुआ। बुक मार्केट में दो तहबाजारी संडे मार्केट के लिए पहुंचे थे।

निगम की टीम ने इनका सामान जब्त कर लिया। तहबाजारी बोले कि उन्हें पता नहीं था कि अब रविवार को दुकानें नहीं लगा सकते। लेकिन निगम ने इनकी नहीं सुनी। टीम आगे बढ़ी तो बाजार में कई जगह आधी सड़क तक दुकानें सजी मिलीं। निगम की टीम ने एक-एक कर 13 दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। उधर, पकड़े जाने पर अपनी गलती मानने की बजाय ये कारोबारी निगम की टीम से ही उलझने लग गए। निगम ने नालियों और ओवरहैंगिंग कर दुकानें सजाने वालों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन


गलियों में भागे तहबाजारी, दुकानदारों ने समेटा सामान
निगम की टीम को देखते ही कई तहबाजारी लोअर बाजार की गलियों में भागने लगे। इनमें से कई का सामान टीम ने पकड़ लिया। वहीं, टीम के आने की खबर मिलते ही कई कारोबारियों ने चुपचाप अपना सामान दुकान के भीतर कर लिया। उधर, सब्जी मंडी में इस बार तहबाजारी नहीं दिखे। निगम की सख्ती का असर इतना था कि पूरे बाजार में सिर्फ दो तहबाजारी ही मिले। संडे मार्केट में एक हजार से ज्यादा तहबाजारी दुकानें सजाते थे।

संजौली-लक्कड़ बाजार से 16 का सामान जब्त
दोपहर बाद निगम की टीम ने लक्कड़ बाजार से संजौली, ऑकलैंड टनल तक भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच फल विक्रेताओं और 11 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है। निगम की टीम ने रविवार को कुल 31 कारोबारियों का सामान जब्त किया। एक हफ्ते के भीतर निगम की टीम अतिक्रमण करने वाले 72 कारोबारियों का सामान जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें