फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर टिकट न दे तो न दें किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस परिचालक टिकट न दे तो न दें किराया
विज्ञापन

चालक-परिचालकों की मनमानी रोकने को ऑपरेटर यूनियन ने लिया निर्णय
कहा- स्टाफ दुर्व्यवहार करे तो यूनियन या बस ऑपरेटर को करें शिकायत
बसों का निरीक्षण कर तीन बसों से हटवाए स्टीरियो, बिना वर्दी स्टाफ को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर की निजी बसों में अगर परिचालक आपको टिकट नहीं देता है तो आप किराया भी न दें। यही नहीं, अगर चालक-परिचालक दुर्व्यवहार करे तो तुरंत इसकी शिकायत निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष को मोबाइल नंबर 9816140235 पर करें। यूनियन के अध्यक्ष कमल ठाकुर का कहना है कि सभी ऑपरेटरों ने अपने स्टाफ को सवारियों को अनिवार्य तौर पर टिकट देने, ड्यूटी के समय वर्दी में रहने और बसों में स्टीरियो न चलाने के सख्त निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके कुछ बिगड़ैल चालक-परिचालक मनमानी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए आम लोगों के सहयोग की जरूरत है। सभी बस ऑपरेटर अपनी बसों के भीतर अपने मोबाइल नंबर लिखवाएंगे। यात्री तुरंत ऑपरेटर के नंबर पर स्टाफ की शिकायत करें। अगर बस के भीतर नंबर नहीं है तो किसी भी समय उनके मोबाइल नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं। मनमानी करने वाले चालक-परिचालकों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। बस ऑपरेटर यूनियन अपने स्तर पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वीरवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने परिवहन भवन के बाहर निजी बसों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान तीन बसों में बजाए जा रहे स्टीरियो निकाल कर जब्त कर लिए गए। बिना वर्दी ड्यूटी दे रहे चालक-परिचालकों को सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

किराया देने से पहले मांगें टिकट
यूनियन के अध्यक्ष कमल ठाकुर का कहना है कि बस में किराया देने से पहले परिचालक से टिकट मांगें। अगर कंडक्टर टिकट नहीं देता है तो किराया भी न दें। ड्राइवर-कंडक्टर अगर दुर्व्यवहार करते हैं तो तुरंत मोबाइल नंबर 9816140235 पर सूचना दें। परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए बस ऑपरेटर यूनियन को शहर के लोगों के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें