फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी

विज्ञापन
विज्ञापन
केवी जाखू हिल्स में गूंजीं बांसुरी की सुरलहरियां
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि बढ़ाने को कार्यक्रम आयोजित
शिमला। केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में वीरवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली और स्वाइस मेके संस्था के सौजन्य से बांसुरी वादन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों की शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बांसुरी वादक पंडित रणेंद्र मजूमदार ने प्रस्तुति दी और अपनी बांसुरी के सुरों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसमें वैष्णव जन कहिए जी.., वंदे मातरम... की बांसुरी पर बजाई सुर लहरियां गूंजीं। इसमें उनका साथ तबला वादक दुर्जय भौमिक, पंडित मजूमदार के शिष्य कल्पेश साचला और हरिदत्त भारद्वाज ने दिया। स्कूल प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने इस संगीत कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मोहित गुप्ता ने कहा कि हमारे इस तरह के आयोजनों से छात्रों में शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि बढ़ने के साथ उनकी इस संगीत को समझ बढ़ेगी। अपर्णा रे ने बताया कि पंडित लक्ष्मण प्रसाद और फिर पंडित विजय राघव से संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होंने अथक साधन के बाद ख्याति प्राप्त की। इन्हें ऑल इंडिया रेडियो पुरस्कार, आदित्य विक्रम बिरला पुरस्कार, राष्ट्रीय कुमार गंधर्व संगीत नाटक अकादमी जैसे अनगिनत पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। बांसुरी वादन की शुरुआत प्रात:काल, मध्याह्न और सायं काल की धुनें बजाकर की गई। तीन ताल में निबद्ध नटभैरव की धुन पेश की गई। बाद में बनारसी कज़री ए वैष्णव जन तेने कहिये... वंदेमातरम... के विशेष अनुरोध पर धुनें बजाई गईं। वहीं, हिमाचली लोक धुनें भी पेश की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें