फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग जनमंच कार्यक्रम में 125 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहौरी के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की बिजली, पानी और सड़क की 125 समस्याएं सामने आईं। इस मौके मंत्री और अधिकारियों ने सभी 125 मामलों का मौके पर निपटारा किया। जन प्रतिनिधियों ने बिजली और पानी की परेशानियों को मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर अमल करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन ने क्षेत्र के लिंक मार्गों को एंबुलेंस रोड घोषित करने की मांग उठाई।
पंचायत प्रतिनिधियों ने जगह-जगह झूलते बिजली के तारों और बीरगढ़ एवं सांबर में बिजली का ट्रांसफार्मर न होने से लोगों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने बिजली बोर्ड के एक्सईएन को इस मामले को जल्द निपटाने का आदेश दिया। जनमंच कार्यक्रम अधिकतर अधिकारियों को न तो क्षेत्र के बारे में जानकारी थी न ही ग्राउंड लेबल की रिपोर्ट की।
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम में अपनी परेशानी को लेकर आए कलींड पंचायत के जीत राम ने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास था कि कार्यक्रम में उन्हें इंसाफ मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वह अपने भतीजे विक्की को सभी दस्तावेजों के साथ लाए थे। विक्की के पिता नहीं है जबकि उसकी मां ने किसी ओर से शादी कर ली थी और वह परिवार रजिस्टर से भी अपना नाम कटवा चुकी है, लेकिन प्रशासन को जब पूरी बात बताई गई तो प्रशासन ने बताया कि विक्की के नाम जमीन नहीं बल्कि सभी के नाम लगेगी।

पटवारी की कारगुजारी पर मंत्री ने खोया आपा
कार्यक्रम में जनता को परेशानियों से निजात दिलाने आए मंत्री किशन कूपर उस समय अपना आपा नहीं रोक पाए जब उन्हें एक मामले में पता चला कि एक व्यक्ति के थोड़े से कार्य के लिए पटवारी ने छह माह से लटकाया है। मंत्री बोले पटवारी अपना कार्य न कर सरकार को बदनाम करते है उन्होंने ठियोग तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा को पांच दिनों में पटवारी के कार्य की समीक्षा की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें