फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वार्ड के लोगों की बात सुनने नहीं पहुंचे डिप्टी मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। नगर निगम की परिधि में आने वाले वार्ड की हालत दयनीय है। यहां पर सड़क किनारे नालियों से बहता गंदा पानी पैदल चलने वाले सैकड़ों लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। स्थिति यह है कि गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां में ब्लॉकेज के कारण पिछले कई दिनों से पानी सड़कों में बह रहा है। पैदल चलने वाले लोगों का लोअर पंथाघाटी से चलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि रविवार को भी उपमहापौर को भी इस बारे में स्थानीय लोगों ने संपर्क किया। उपमहापौर राकेश कुमार शर्मा किसी कार्य से बाहर थे। लिहाजा मौके पर आने की बजाय वह दिन भर यह बात टालते रहे।
विज्ञापन

नगर का वार्ड नंबर 26 पंथाघाटी है, लेकिन लोअर पंथाघाटी में रहने वाले लोगों के लिए इन दिनों पानी की निकासी के लिए बनाई गई गंदी नालियां परेशानी का सबब बनी हुई है। लोअर पंथाघाटी में घरों से निकलने वाला पानी इन नालियों से होकर गुजरता है। लेकिन थोड़ी दूर पर ही हरिहर मंदिर के पास दूसरी तरफ नाल के लिए बनाई गई निकासी मिट्टी के कारण कई दिनों से बंद पड़ी है। जिसके कारण दूसरी ओर से पानी डंगे से होता हुआ सीधा सड़क पर पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे डंगे के गिरने का खतरा है। इसी तरह सड़कों में पानी बहने के कारण हरिहर मंदिर के लिए लिंक रोड का डंगा गिर चुका है। नगर निगम के अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करवाया है, लेकिन उन्होंने भी यहां की सुध तक नहीं ली है। मोहन, रविंद्र, विवेक, अरुण का कहना है नगर निगम को लीड करने वाले डिप्टी मेयर का यह वार्ड है। जनता ने उन्हें चुनकर निगम भेजा है, लेकिन उन्होंने यहां की सुध लेना तो दूर वह आम जनमानस के बीच भी नहीं पहुंचे हैं। जिस ओर नाली में ब्लॉकेज है। उसी डंगे के बीच पाइप भी फटी हुई है। पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन

---
क्या कहते है उपमहापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें