फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतियों पर गलतियां करने का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस : बहुगुणा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। उत्तराखंड की तरह हिमाचल की भी पहचान हिमालय ही है। हिमालय के लोग हर चीज बर्दाश्त कर लेते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करते। यही कारण था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दो सीट से लड़कर दोनों पर हारे। हिमाचल में भी जनता भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सबक सिखाने के मूड में है। यह बात उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने वीरवार को शोघी के थड़ी पंचायत मैदान में जनसभा के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर विपक्ष ने आरोप लगाया, सरकार ने आरोपों का जवाब तक देना मुनासिब नहीं समझा। यूपी और उत्तराखंड में मिली शिकस्त से भी कांग्रेस ने सीख नहीं ली। यही वजह है कि हिमाचल की जनता भी कांग्रेस विधायकों की संख्या को डबल डिजिट में भी नहीं आने देगी। कहा कि खुद राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी ने अपनी लिखी किताब में यूपीए शासनकाल के दौरान प्रधानमंत्री पर रहे दबाव का उल्लेख किया था। जाहिर है उसी दबाव के चलते केंद्र में भी घोटाले हुए और प्रदेश में भी जबरदस्त घपले हुए हैं। इस दौरान कई स्थानीय नेताओं ने भी विचार रखे।
--
गलत मुद्दों की वजह से खा रहे मात
बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस नकारात्मक रवैया अपनाए है, इसीलिए देश और प्रदेश में उसकी स्थिति खराब हो रही है। आज कांग्रेस उसी जीएसटी का विरोध कर रही है, जिसका खाका उसने खुद तैयार किया। संविधान बना, लेकिन समय के साथ उसने 120 से ज्यादा संशोधन करने पड़े। जीएसटी भी देश हित में लागू किया गया है। इसमें जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने की बात प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं। नोटबंदी पर मात खाने के बाद भी कांग्रेस जीएसटी को मुद्दा बनाने की गलती कर रही है।
विज्ञापन

--
विकास के लिए दिया था वोट, खैरात बना दिया क्षेत्र
शिमला। शोघी के थड़ी पंचायत मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान शिमला ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद शर्मा ने सीएम वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों ने विकास की उम्मीद पर वोट देकर जिताया, लेकिन मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद विकास तो हुआ नहीं, खैरात की तरह यह सीट उन्होंने अपने बेटे को दे दी। कहा कि शिमला ग्रामीण में पांच साल में एक सड़क भी नहीं बनी। कहा कि वह जीते तो शिमला ग्रामीण के लिए आधुनिक सब्जी मंडी, मशोबरा में नया विकास खंड, मिल्क चिलिंग प्लांट, कृषक को बंदरों से बचाने के लिए फेंसिंग में 90 प्रतिशत सब्सिडी व भवन नियमितीकरण के लिए ठोस काम करेंगे।

खराब मौसम से नहीं उतर सका राजनाथ का हेलीकाप्टर
रैली में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को आना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते मंडी से देर से उड़ान भरने के बाद शिमला में उनका हेलीकाप्टर लैंड ही नहीं कर पाया। दो कोशिशों के बाद राजनाथ के हेलीकाप्टर ने चंडीगढ़ का रुख कर लिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें