अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नए मीटर लगने के बावजूद शहरवासियों को अबकी बार भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। एमसी इस बार भी फ्लैट रेट पर ही पानी के बिल जारी करेगा। नगर निगम अगले हफ्ते से वार्ड वाइज ये बिल जारी करने की तैयारी कर रहा है। शहर के करीब 24 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल से लेकर 30 जून तक के पानी के बिल जारी किए जा रहे हैं। ये सभी बिल फ्लैट रेट पर ही जारी किए जा रहे हैं। जिन वार्डों में नए मीटर लगे दो महीने बीत चुके हैं वहां भी पुरानी व्यवस्था के तहत ही बिल चुकाना पड़ेगा। करीब पांच हजार कामर्शियल और कंस्ट्रक्शन के बिल मीटर रीडिंग के आधार पर जारी होंगे। शहर में भराड़ी, न्यू शिमला समेत कई वार्डों में नए मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है लेकिन इसके बावजूद अक्तूबर से ही मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जारी किए जाएंगे। ऐसे में शहरवासियों को नए मीटर लगाने का अभी कोई फायदा नहीं मिलेगा। वहीं, पूर्व पार्षद इस मामले को लेकर मेयर से भी मिलने की तैयारी कर रहे हैं। सुरेंद्र कुमार सहित कई पूर्व पार्षद सोमवार को मेयर से मिलेंगे। उन्हें हस्ताक्षर अभियान की कॉपी भी सौंपेंगे।
.............
लोग उठा चुके हैं मांग
हाल ही में मेयर के भराड़ी दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा था कि उनके वार्ड में मई में ही मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में उन्हें मीटर रीडिंग के तहत बिल जारी किए जाएं। मेयर ने मामले को सदन में उठाने की बात कही थी। मासिक बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई। बैठक के बाद बिल से जुड़े मुद्दे पर प्रेजेंटेशन हुई जिसके बाद साफ हो गया कि निगम प्रशासन अक्तूबर तक पुराने सिस्टम के तहत ही बिल जारी कर पाएगा।
..........
30 हजार में से करीब 12 हजार मीटर बदले
निगम के अनुसार अभी तक वार्डों में करीब 12 हजार पुराने मीटर बदले गए हैं। कुल 30 हजार के करीब मीटर बदले जाने हैं। सभी मीटर बदलने के बाद ही रीडिंग आधारित बिल जारी होंगे। इस बार ही नहीं अक्तूबर में आने वाले बिल भी फ्लैट रेट पर ही दिए जाएंगे।
नोट- खबर में अभी अधिकारी का कोट आएगा
एमसी की लूट जारी, इस बार भी
फ्लैट रेट पर जारी होंगे पानी बिल