फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 111 सड़कें और 120 रूट अभी भी बंद

Sat, 18 Aug 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में परिवहन सेवाएं पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। प्रदेश की 111 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद है। इन सड़कों से मलबा नहीं हट सका है। परिवहन निगम ने 25 सौ रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन 120 रूट ऐसे हैं, जहां बसें नहीं भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन


सड़कों को बहाल करने में तीन से चार दिन लग सकते हैं।  इधर, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों पर डंगे लगाने के लिए शॉर्ट टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं।

मौसम साफ रहने से प्रतिदिन 50 से 70 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है।  शुक्रवार तक 149 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया गया। मंडी जोन की 20 सड़कें अभी भी बंद हैं। 
विज्ञापन


हमीरपुर जोन में 25, कांगड़ा जोन की 34 सड़कें और शिमला जोन की कई सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हुई हैं। परिवहन निगम के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि जैसे-जैसे सड़कें यातायात के लिए बहाल हो रही हैं, बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें