फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC pensioners: एचआरटीसी पेंशनरों के ग्रेच्युटी की अदायगी के लिए 110 करोड़ जारी

Fri, 08 Jul 2022 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मार्च में हुई बैठक में पेंशनर कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने इस बारे में उन्हें बताया था। निगम ने अप्रैल के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन जारी की है, जो पूर्व में 6 से 7 महीने के विलंब से जारी होती थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पिछले कुछ वर्षों से लंबित डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) और लीव इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए सरकार ने परिवहन निगम को 110 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे निगम के 1143 पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मार्च में हुई बैठक में पेंशनर कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने इस बारे में उन्हें बताया था।

विज्ञापन


निगम ने अप्रैल के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन जारी की है, जो पूर्व में 6 से 7 महीने के विलंब से जारी होती थी। सरकार ने वर्ष 2021-22 में परिवहन निगम को वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए 674 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह राशि पूर्व में दी गई राशि से लगभग दोगुनी है। उल्लेखनीय है कि एचआरटीसी के पेंशनर लबे समय से मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चो खोले हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें