फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से टांडा में 11 साल के बच्चे की मौत

Thu, 14 Feb 2019 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा में 11 साल के एक बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। हालांकि इस बच्चे की मौत 11 फरवरी को हो चुकी थी, लेकिन मौत के कारण का पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि इस बच्चे की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी।इसकी पुष्टि टांडा मेडिकल कॉलेज के एमएस सुरेंद्र भारद्वाज ने की।

विज्ञापन


अब हिमाचल में इस बीमारी से मृतकों का आंकड़ा 22 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोलन में 1, शिमला में 2, मंडी 5, कांगड़ा 9, बिलासपुर 1, हमीरपुर 2 और ऊना में 2 मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। हिमाचल में अब तक इस बीमारी के 526 मरीजों के टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 177 बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें