फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से टकराया अनियंत्रित टेंपो, 11 साल के बच्चे की मौत

Sun, 18 Aug 2019 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर के डकोलढ़ में तेज रफ्तार 407 टेंपो अनियंत्रित होकर एक दुकान से टकरा गया, हादसे में दुकान के बाहर बैठे एक बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र लेखराज सूद उम्र 11 साल गांव खनोग ननखड़ी के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी पहुंचाया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर जब यह हादसा हुआ उस समय 11 साल का कृष्ण दुकान के बाहर बैठा हुआ था। जैसे 407 टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क से दुकान की तरफ आया तो बच्चे को संभलने का मौका भी नहीं मिला और 407 मिनी ट्रक एचपी 06 ए 3835 सीधे दुकान में जा घुसा और बच्चे को अपने साथ घसीटते हुए दुकान के पिल्लर में चिपका दिया।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
इस घटना में कृष्ण पुत्र लेखराज सूद की मौत हो गई, जबकि घायल चेतन पुत्र राम प्रसाद उम्र 17 रामपुर का रहने वाला है। इस दौरान चालक ने आधा दर्जन के करीब बाइकों को भी नुकसान पहुंचाया और एक कार को सड़क से नीचे खाई में धकेल दिया। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने चालक को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद दोनों युवकों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कृष्ण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और घायल का उपचार किया जा रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

उधर, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार विपिन ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये और घायल को 2 हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें