फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बदले 11 तहसीलदार, जानिए किसे कहां किया ट्रांसफर, अधिसूचना जारी

Wed, 03 Jul 2019 10:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बुधवार को 11 तहसीलदारों के तबादले किए हैं। केशव राम को चंबा के भरमौर से सेटलमेंट नैना टिक्कर सराहन जिला सिरमौर लगाया है। मंडी सरकाघाट के हुसन चंद को श्री नयनादेवीजी स्वारघाट, श्री नयनादेवीजी से दुर्गा दास को सरकाघाट भेजा है। बिलासपुर घुमारवीं से ओम प्रकाश का तबादला हमीरपुर के बड़सर किया गया है जबकि बड़सर से अजय कुमार सिंह को घुमारवीं भेजा गया है।

विज्ञापन


कांगड़ा के खुंडियां से रोशन लाल को चंबा के पांगी स्थानांतरित किया है। शिमला के कुपवी से गौतम सिंह को किन्नौर के मोरंग जबकि मोरंग से प्रवीण कुमार को मंडी के लडभड़ोल और लडभड़ोल से मीना कुमारी को हमीरपुर के टौणीदेवी भेजा है। कुल्लू भुंतर से मुंशी राम को मंडी के थुनाग जबकि थुनाग से दीक्षांत ठाकुर को भुंतर भेजा गया है। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें