फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में स्कूल बस पलटी, 11 बच्चों को आईं चोटें

Fri, 26 Apr 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर/संधोल (मंडी)
विज्ञापन
स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संधोल के धलारा में एक निजी स्कूल की बस पलटने से 11 बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें सात बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल संधोल ले जाया गया। हादसा शुक्रवार करीब सवा दो बजे पेश आया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुरुकुल पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल संधोल की बस स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। धलारा के पास सोहन सिंह ने अपने दो पोतों को बस से उतारा। जैसे ही बस अगले मोड़ पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर सोहन सिंह घटनास्थल की ओर दौड़े।

Trending Videos
विज्ञापन

बच्चों में चीख पुकार मच गई

उन्होंने स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी दी। बस के पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। कुछ बच्चे सहम गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से निकालकर सिविल अस्पताल संधोल के लिए भेजा।

बस में कुल 11 बच्चे ही सवार थे। इसमें सात को गंभीर चोटें जबकि चार को मामूली चोटें लगी हैं। हादसे का पता चलते ही अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

अभिभावकों ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। संधोल के तहसीलदार जगदीश चंद ने भी मौके का जायजा लिया। धर्मपुर थाना के प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें